छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले में भाई-बहन समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। मामला नरहरपुर वन परिक्षेत्र का है।
पहली घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव का है, जहां खेत काम कर रहे भाई और बहन भालू ने मार डाला और मारने के बाद उनके शवों को नोचता रहा, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। भालू के इस हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरी घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के गवरसिल्ली गांव की है जहां भालू ने खेत में काम कर रही महिला के ऊपर हमला कर महिला की जान ले ली। दोनों घटन में मरने वालों की पहचान हलाल जुर्री (45), खोरीन बाई (40) और चमरीन जुर्री के रूप में हुई है। सभी खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान भालू ने हमला कर दिया। नरहरपुर वन परिक्षेत्र में हिंसक भालू की मौजूदगी से आसपास गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बाद में देर शाम वन विभाग का अमला सतर्क हुआ और हमलावर तक पहुंचे.
कांकेर के मरकाटोला गांव में दो ग्रामीणों की जान लेने वाले भालू को एक्सपर्ट टीम ने ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा। ग्रामीणों ने विरोध किया, वन विभाग और पुलिस से झूमाझटकी हुई।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
