बिलासपुर,
3 नवंबर 2026
संयुक्त आयुक्त, सहकारी संस्थाएं, बिलासपुर संभाग द्वारा संभाग की सेवा सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, समिति के कार्यों से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं, धान उपार्जन वर्ष 2026-27 तथा समितियों के सुचारू संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यशाला जिला बिलासपुर एवं मुंगेली के लिए 4 नवंबर 2026 को तथा जिला जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के लिए 5 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। कार्यशाला का आयोजन देवकीनंदन सभागृह, लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर, शनिचरी बाजार, बिलासपुर में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। कार्यशाला में संभाग के सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों एवं प्रभारी संस्था प्रबंधकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
उप मुख्यमंत्री2026.11.02सशक्त नारी और युवा शक्ति के संकल्प से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
