केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नवा रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर के बोर्ड की शक्तियों के उपयोग के लिए शासन द्वारा नई व्यवस्था निर्धारित की गई है। सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ के पंजीयक रमेश कुमार शर्मा ने 2 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर श्री केदारनाथ गुप्ता को अध्यक्ष एवं श्री शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष नामांकित किया है।

जारी आदेश के अनुसार, कार्यालयीन आदेश क्रमांक निर्वाचन/न.क्र.-02/2003 दिनांक 21 मई 2025 के तहत श्री केदारनाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए अधिकृत किया गया था।

छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) तथा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम 43-क के उपनियम (3) के प्रावधानों के अंतर्गत गठित छानबीन समिति की बैठक में 2 नवंबर 2026 को लिए गए निर्णय के आधार पर यह संशोधन किया गया है।

संशोधित आदेश के तहत आगामी आदेश तक बैंक के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए अशासकीय व्यक्तियों की समिति गठित की गई है। इसमें श्री केदारनाथ गुप्ता को अध्यक्ष तथा श्री शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष नामांकित किया गया है।

यह आदेश 2 नवंबर 2026 को हस्ताक्षर एवं कार्यालयीन पदमुद्रा से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर को आवश्यक कार्यवाही एवं पालनार्थ भेजी गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *