बिलासपुर
छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की ओर से शनिवार, 31 अक्टूबर को मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस में दशहरा मिलन समारोह एवं संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज सलूजा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पत्रकारों के हितों, कल्याण, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। पत्रकारों के अधिकारों और कल्याण के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करना होगा। उन्होंने संगठन के विस्तार और प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।
महासंघ के प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा ने पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
बैठक में जितेंद्र सिंह ठाकुर, हरिकिशन गंगवानी, रितू साहू, एम. मलिक, पवन सोनी, मोहम्मद इस्राइल, अशोक व्यास , शिव अवस्थी और शैलेंद्र पांडेय ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए महासंघ की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में राजू कोसले ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय सराफ, रुद्राक्ष गोस्वामी, रुपेश सोनी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, तिरीथराम लहरे, अभिजीत पांडे। सुरेश करें , अश्विनी सिंह ठाकुर , दिलीप अग्रवाल , भूषण साहू , रामगोपाल भार्गव , ओमप्रकाश ओझा , अजय शर्मा , नवीन करवानी , प्रशांत सिंह , राहुल मानिकपुरी , बन्नू श्रीवास , संजय यादव, प्रांजल सिंह ,राज किरण दुबे , पंकज मसीह , महफूज आलम , संतोष श्रीवास , राकेश खरे , नारायण कुमार , सईद सैयद , अनिरूद्ध कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.11.01पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : तिलकराज सलूजा
प्रेस क्लब2026.10.31बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल पर अपोलो हॉस्पिटल में 1 नवंबर को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
छत्तीसगढ़2026.10.31राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर2026.10.28चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
