रायपुर,
- जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले के बरगा, आलीवारा एवं मुसरा के समीप निर्मित रेल ओवरब्रिज में आई दरारों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर जोन, नागपुर मंडल) अंतर्गत डोंगरगढ़-राजनांदगांव रेलखंड पर ग्राम बरगा, आलीवारा एवं मुसरा के समीप प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से रेल ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था, जिसका लोकार्पण जून 2026 में हुआ था।
उन्होंने बताया कि 4 एवं 5 जुलाई को जिले में हुई भारी वर्षा के बाद ओवरब्रिज में लगभग 60 से 70 फीट लंबी तथा 15 से 20 सेंटीमीटर चौड़ी दरारें दिखाई दी हैं। इससे पुल की सुरक्षा एवं निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। लोकार्पण के कुछ ही दिनों बाद इस प्रकार की क्षति अत्यंत चिंताजनक है तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों में भी इसे लेकर गहरी चिंता और नाराजगी है।
डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए तथा निर्माण एजेंसी, ठेकेदार, परामर्शदाता और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी मांग की है कि ओवरब्रिज का तत्काल सुरक्षा परीक्षण कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
Author Profile

Latest entries
प्रेस क्लब2026.10.31बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल पर अपोलो हॉस्पिटल में 1 नवंबर को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
छत्तीसगढ़2026.10.31राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर2026.10.28चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
