27/10/2026
पामगढ़/जांजगीर-चांपा।(छ.ग.)
पामगढ़ विधानसभा की विधायक शेषराज़ हरबंश के त्वरित प्रयास से किसानों को बड़ी राहत मिली है, ग्राम कोसला के डूडगा खार में नहर का पानी न पहुंचने के कारण लगभग पचास से सौ एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर था गांव के किसान इसको लेकर बेहद चिंतित थे,

स्थिति को देखते हुए गांव किसानों ने क्षेत्रीय विधायक शेषराज हरबंश से अपनी समस्या ज़ाहिर की और एक लिखित आवेदन दिया गांव के भूतपूर्व सरपंच दुर्गेश्वर तिवारी ने भी विधायक से बात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
विधायक ने स्थिति को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए तुरंत ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संपर्क कर समाधान के लिए निर्देशित किए।

जिसपर अधिकारियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए इरिगेशन एस डी ओ एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण किए एवं खेतों में पानी की समस्या का जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिए।
विधायक के इस प्रयास से कोसला गांव के पीड़ित किसानों को बड़ी संतुष्टि मिली है, उन्होंने विधायक शेषराज हरबंश के प्रति आभार प्रकट किया।
इस मौके पर बसंत कुमार साहू, फिरू कुर्मी, अवधेश साहू, गौरव तिवारी, संतोष कश्यप, चिंता कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, ईशाराम, नारायण, संतू एवं समस्त किसानों द्वारा आवेदन सौंपा गया।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
