रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व की खबर सामने आई है। प्रदेश के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। इनमें IPS अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया समेत विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। यह सम्मान स्पेशल ऑपरेशन, अपराधों की जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
इन 15 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों की सूची इस प्रकार है—
1. पुलिस अधीक्षक – रॉबिन्सन गुरिया
2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – अक्षय प्रमोद साबड़िया
3. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – अजय कुमार
4. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – सुशील कुमार नायक
5. डीएसपी – आशीष कुमार नेताम
6. सब इंस्पेक्टर – महेंद्र पोटई
7. हेड कांस्टेबल – पुरुषोत्तम कूपल
8. हेड कांस्टेबल – रामकुमार डारो
9. कांस्टेबल – भुनश्वर मरकाम
10. कांस्टेबल – जाइणु राम दुग्गा
11. बीएफ सीटी – राजेश सलाम
12. बीएफडब्ल्यू सीटी – लिखेश्वरी नाग
13. बीएफ सीटी – चमन लाल
14. कांस्टेबल – लक्ष्मण राम कोर्रम
15. कांस्टेबल – सोमारू राम वड्डे
राष्ट्रीय स्तर पर मिला उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान
इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ सीबीआई, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एनआईए, एनसीबी और सीबीआईसी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को यह पदक प्रदान किया गया है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.31IPS रॉबिन्सन गुरिया समेत छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
छत्तीसगढ़2026.10.31CG News : हैदराबाद से रायपुर लाया गया अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर, स्टेट हैंगर में मंत्रियों-नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Uncategorized2026.10.31CM Omar Abdullah-Nidhi Razdan: जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
Uncategorized2026.10.31Census 2027: जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी आबादी की गिनती
