कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी इलाके में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया है। संयुक्त कार्रवाई में हथियार, विस्फोटक सामग्री, संचार उपकरण और नक्सली साहित्य मिला है। बरामद विस्फोटकों से संभावित खतरे को देखते हुए IED सहित अन्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने राहान मेहड़ा और माचपल्ली के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में हथियार और अन्य सामान छिपाकर रखा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को मौके से 2 भरमार बंदूक, 24 BGL सेल, एक वायरलेस सेट, GPS उपकरण और नक्सली साहित्य मिला। इसके अलावा करीब 2 किलो वजनी IED पैकेट समेत अन्य विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई।
विस्फोटक सामग्री से सुरक्षा संबंधी खतरे को देखते हुए BDS की टीम ने IED और अन्य विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान और आगे की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.31Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आगाज कल से, अमित शाह होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
छत्तीसगढ़2026.10.31CG News : जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, भरमार बंदूकें और 24 BGL सेल बरामद
छत्तीसगढ़2026.10.31IPS रॉबिन्सन गुरिया समेत छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
छत्तीसगढ़2026.10.31CG News : हैदराबाद से रायपुर लाया गया अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर, स्टेट हैंगर में मंत्रियों-नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
