Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आगाज कल से, अमित शाह होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आगाज कल से, अमित शाह होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का भव्य आयोजन कल यानी 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर में तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेश की विकास यात्रा, लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है।

 

मनसुख मांडविया करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ

 

राज्योत्सव के पहले दिन आयोजित शुभारंभ समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, 2 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे।

 

समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

 

तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन 3 नवंबर को होगा। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

 

45 से अधिक स्टॉल और विकास प्रदर्शनियां होंगी आकर्षण

 

राज्योत्सव परिसर में 45 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें प्रदेश के विकास कार्यों, उपलब्धियों, लोककला और पारंपरिक शिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा। अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

 

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम दिखाएगी हवाई करतब

 

इस बार राज्योत्सव का खास आकर्षण भारतीय वायुसेना की सारंग टीम का एयर शो होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की लोकपरंपराओं और कला को मंच मिलेगा।

 

जिला मुख्यालयों में भी होंगे आयोजन

 

राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के साथ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी 2 नवंबर को राज्योत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस तरह राज्य स्थापना दिवस का उत्सव प्रदेशभर में मनाया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *