बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर पंचर, 41 लोग सुरक्षित

बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर पंचर, 41 लोग सुरक्षित

बिलासपुर,

28 अगस्त 2026

दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) के लैंडिंग के दौरान विमान के बाएं हिस्से का टायर पंचर हो गया। घटना के समय विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर, यानी कुल 41 लोग सवार थे।
लैंडिंग के दौरान टायर पंचर होने की जानकारी मिलते ही बिलासपुर एयरपोर्ट पर तत्काल आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाएं सक्रिय की गईं। विमान को सुरक्षित रूप से रोकने के बाद उसमें सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को रनवे से सुरक्षित बाहर निकालकर टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया।
घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल भवन तक पहुंचाए जाने के बाद एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य और नियंत्रण में रही।
वहीं, घटना के बाद बिलासपुर से आगे जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट को एयरलाइन द्वारा रद्द कर दिया गया। विमान में तकनीकी खराबी और लैंडिंग के दौरान टायर पंचर होने के कारणों की जांच की जा रही है।
एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित सुरक्षा टीमों द्वारा घटना के बाद निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की गईं। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *