बिलासपुर /सीपत
एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा सामाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 05 अगस्त 2026 को परियोजना प्रभावित गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों को दरी वितरित की गई। इस पहल के तहत ग्राम सीपत, जांजी, कौड़िया, देवरी, रांक, रलिया, गतौरा एवं कर्रा के कुल 36 आंगनबाड़ी केंद्रों को दरी उपलब्ध कराई गई। इससे लगभग 960 से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा।
संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल एवं समिति की वरिष्ठ सदस्याओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दरी का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि इन दरियों के उपलब्ध होने से आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। संगवारी महिला समिति द्वारा समय-समय पर परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के कल्याण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक कल्याण गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में यह सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने संगवारी महिला समिति द्वारा किए गए इस सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
