बिलासपुर
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर शुक्रवार, 10 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे साथ में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह एवं क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि जिला आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी सहप्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक, महापौर, सभापति, पार्षद एवं एल्डरमेन सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियानों पर भी चर्चा की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को 10 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
भाजपा मीडिया सहप्रभारी,
जिला बिलासपुर शहर (छ.ग.)
मो.9827114071
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.09.1317 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान : धरमलाल कौशिक
उप मुख्यमंत्री2026.09.12उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में 52.41 करोड़ रुपए के सड़क विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
elephant rescue2026.09.11गणेश चतुर्थी से पहले ‘गणेश’ स्वरूप हाथी की बची जान, गर्दन में फंसा था ट्रैक्टर का टायर, देखिए वीडियो
प्रवक्ता2026.09.11छत्तीसगढ़ में तेज गति से हो रहा अन्त्योदय और ग्रामीण विकास की दिशा में काम..प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने सक्ती में विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात और 2 लाख गरीबों के गृह प्रवेश पर भाजपा ने केंद्र व विष्णुदेव सरकार का जताया आभार
