रिपोर्टर राकेश खरे
बिलासपुर 12/06/2022
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूरे होने पर संभाग मुख्यालय बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा गरीब कल्याण जनसभा आयोजित किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा 12 जून 2022 रविवार को लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा बिलासपुर में सायं 4 बजे गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, आमजन एवं जिले के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे।
गरीब कल्याण जनसभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय सहित केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, आमजन सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों सहित बिलासपुर जिले में निवासरत् समस्त भाजपा/मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के केन्द्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, आमजनों के साथ 12 जून रविवार को सायं 4 बजे लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा बिलासपुर में किया गया ।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
