
बिलासपुर 23/05/2022
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के आदेश अनुसार आज जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गा कश्यप के नेतृव में जिले के सभी विधानसभा में बर्मी कम्पोस्ट लेने की अनिवार्यता को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन जिले के तखतपुर,बिल्हा,बेलतरा,कोटा,मस्तूरी विधानसभाओं के प्रत्येक मंडलो के सभी समिति केंद्रों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

बेलतरा में सीपत मंडल में महामंत्री मनीषा कौशिक के नेतृत्व में ,तखतपुर विधानसभा का गनियारी मंडल के पोड़ी सहकारी समिति में मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा उमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन, कोटा के बेलगहना बिल्हा में बोदरी मंडल के ग्राम बोड़सरा सेवा सहकारी समिति में धरना प्रदर्शन अमित सिंह जी के अगवाई में किया गया,

मस्तूरी सीपत मण्डल में सांकेतिक धरना कर वर्मी कम्पोस्ट के नाम से गोबर मिट्टी का मिश्रण बेचकर किसानों को लूटा जा रहा है। किसानों का मसीहा बनने का ढोंग करने वाली भूपेश बघेल सरकार किसानों को खाद के नाम पर मिट्टी बेचकर मुनाफाखोरी और भारी भ्रष्टाचार कर रही है।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
