
बालाघाट : -23/05/2022
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटा और एक बेटी शामिल है। डिलीवरी के बाद मां और सभी बच्चों की सेहत ठीक बताई जा रही है।
परिजनों ने बच्चों के जन्म पर खुशी जताते हुए कहा कि हमें चार गुनी खुशी मिली है। किरनापुर तहसील के गांव जराही की 26 वर्षीय प्रीति नंदलाल मेश्राम ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन लड़के और 1 लड़की शामिल है। चारों बच्चे और मां स्वस्थ्य हैं। बालाघाट जिले में यह पहला मामला है।
सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय धबड़गांव ने बताया कि ट्रामा यूनिट की विशेषज्ञ टीम में शामिल डॉ. रश्मि वाघमारे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मेश्राम, स्टाफ सिस्टर सरिता मेश्राम और उनकी कुशल टीम ने आज सुबह 11 बजे प्रीति नंदलाल मेश्राम उम्र 26 वर्ष का ऑपरेशन किया। चारों बच्चों को एनसीयू में भर्ती किया गया है। वर्तमान में चारों बच्चों की सेहत ठीक हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
