बिलासपुर 05/02/2022
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक दिनांक 6 फरवरी 2022 रविवार को दोपहर 2 बजे से भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को प्रति वर्ष भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। 11 फरवरी समर्पण दिवस से ही भारतीय जनता पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभ चिंतकों से आजीवन सहयोग निधि संग्रह करना प्रारंभ करती है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में 5 एवं 6 फरवरी को आजीवन सहयोग निधि संग्रह प्रारंभ किया जायेगा एवं सभी भाजपा मंडल में 11 फरवरी से प्रारंभ किया जायेगा। बिलासपुर जिला में आजीवन सहयोग निधि संग्रण प्रारंभ करने हेतु दिनांक 6 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधि के प्रदेश प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, आजीवन सहयोग निधि के संभाग प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, बिलासपुर जिला बैठक हेतु सहप्रभारी लीलाधर सुल्तानिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि उपस्थित रहेंगे।
बिलासपुर जिला में निवासरत् भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष की उपस्थिति बैठक में आवश्यक रूप से प्रार्थनीय है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बैठक में अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से अग्राह किया है कि दिनांक 6 फरवरी 2022 रविवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में आवश्यक रूप से बैठक हेतु निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व पहुॅचे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
