रायपुर 05/02/2022
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर उनके साथ विधानसभा थाने में मारपीट किये जाने पर भड़की भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि यह सत्ता के इशारे पर किया गया सुनियोजित हमला है। सरकार ने सत्ता का खतरनाक दुरुपयोग करते हुए यह बता दिया है कि वह डंडे के जोर पर विपक्ष का दमन कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को बिना वजह गिरफ्तार कराकर थाने में मारपीट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खीझ का परिणाम है। मुख्यमंत्री बघेल ने लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार कर दी। उन्होंने श्री मूणत से व्यक्तिगत खुन्नस निकालने पुलिस का दुरुपयोग किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रवक्ता श्री मूणत के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार की गुंडागर्दी का छत्तीसगढ़ की जनता करारा जवाब देगी। भूपेश बघेल अच्छी तरह समझ लें कि जो थोड़ा समय बाकी रह गया है उसमें वे कितना भी दमन करा लें, संघर्ष की कोख से निकला भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनका मुकाबला करने फौलाद की तरह मजबूत है। वह टूटने वाला नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ में जंगल राज चला रही है। पुलिस का दुरुपयोग करके लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या की जा रही है। भूपेश बघेल को विरोध बर्दाश्त नहीं होता। वे लोकतंत्र को मवेशी समझकर हांकना चाहते हैं। कानून कायदे की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डंडे की दम पर विपक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बघेल सरकार का यह अत्याचार इस सरकार के पतन का कारण बनेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
