रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों तथा डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग ने 21 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर कुल 15 दिनों के अवकाश की तारीखें निर्धारित की हैं।
जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इसके बाद दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक कुल पांच दिनों का होगा।
इसी तरह शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी कुल पांच दिनों का होगा।
इस प्रकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश मिलाकर विद्यार्थियों एवं संबंधित शिक्षण संस्थानों को कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा। आदेश छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
