रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान श्री पाण्डेय अपने परिजनों के साथ प्रधानमंत्री से मिले।
श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात को पारिवारिक वातावरण में हुई आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात का अवसर उनके लिए सुखद और स्मरणीय रहा।
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने श्री पाण्डेय एवं उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ संवाद किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बिताया।
श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सहज, सरल और आत्मीय व्यवहार सदैव प्रभावित करता है। उन्होंने इस मुलाकात को अपने परिवार के लिए विशेष अनुभव बताया।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
