बिलासपुर,
7 अगस्त 2026
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव 8 अगस्त शनिवार को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में संचालित विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों तथा लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी अपने विभाग की अद्यतन प्रगति, उपलब्धियों तथा आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यक तैयारी एवं अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा है कि विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित समस्त आवश्यक अभिलेख और जानकारी साथ लाना सुनिश्चित करें, ताकि समीक्षा के दौरान आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
