- बिलासपुर
7 अगस्त 2026
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोनी के नवीन भवन में आगामी 10 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस अप्रेंटिसशिप मेले में विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, शीट मेटल वर्कर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, ट्रैक्टर मैकेनिक, प्लम्बर, कोपा एवं वेल्डर ट्रेड से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकते हैं।
मेले में भाग लेने के इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर आईटीआई कोनी के नवीन भवन में उपस्थित होना होगा। अप्रेंटिसशिप मेले के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार एवं व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर मिल सकेंगे।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रशिक्षणार्थी आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी, बिलासपुर में कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
