बिलासपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर (ग्रामीण) द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बेलतरा दक्षिण मंडल के ग्राम रमतला में नक्सली हमले में शहीद हुए वीर जवान स्वर्गीय मन्नू लाल सूर्यवंशी के निवास पहुंचकर उनके पिता श्री परमा सूर्यवंशी एवं परिवारजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर वीर शहीद के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान के साथ-साथ उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।” शहीदों का त्याग और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा राष्ट्र उनके ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता।
युवामोर्चा जिला महामंत्री अंकुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त कर रहा है। अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को तिरंगे के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा वीर शहीदों के अमूल्य योगदान का स्मरण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर बेलतरा दक्षिण मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कौशिक, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री अंकुर सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह राजपूत, युवा मोर्चा महामंत्री श्री सूरज दुबे, श्री योगेश केवट, जिला कन्या शक्ति संयोजिका सुश्री नेहा कोरी, युवा मोर्चा सदस्य प्रदीप भेड़पाल, रितेश गढ़ेवाल, नवल साहू, अनिल बरगाह, हेमलाल यादव, डेविड डोंगरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
