कोसला,
23 जुलाई 2026
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोसला में आज शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति ने अतिवृष्टि से प्रभावित विद्यालय भवन का निरीक्षण किया, जिसमें छत से पानी रिसाव, कक्षाओं में जलभराव तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे सामने आए।
समिति ने निर्णय लिया कि भवन का तकनीकी निरीक्षण एवं प्राक्कलन तैयार कराकर जर्जर छत की आवश्यक मरम्मत/पुनर्निर्माण हेतु सक्षम अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बैठक के बाद समिति ने कक्षाओं का निरीक्षण कर अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय परिसर एवं आसपास की दुकानों का निरीक्षण कर नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री विपिन साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री रूपचंद साहू, सरपंच श्री राजकुमार नारंगे, तुलाराम कश्यप, उपाध्यक्ष अमरिका पटेल, सदस्य संतोषी पटेल, प्रीति निर्मलकर, सुंदरी देवी, प्रमिला खरे, दिलेश्वरी, मदलसा बाई, परदेशी साहू, संतोषी केंवट, दुर्गा कश्यप, हिमालय चौबे, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, प्राचार्य श्री बी.पी.एस. बंजारे, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
