राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बसंतपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को गिरफ्तार किया है। ACB की टीम ने उन्हें 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, गौरव अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक किशोर यादव के खिलाफ ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रुपए के लेनदेन से जुड़े एक मामले में प्रधान आरक्षक ने उनसे पांच लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच की और आरोपों का सत्यापन कराया।
20 हजार रुपये लेते ही ACB ने पकड़ा
जांच और सत्यापन के बाद ACB की टीम ने बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शिकायतकर्ता गौरव अग्रवाल को 20 हजार रुपये देकर बसंतपुर थाना भेजा गया। जैसे ही उन्होंने प्रधान आरक्षक किशोर यादव को रकम सौंपी, पहले से तैनात ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
ACB की आगे की कार्रवाई जारी
कार्रवाई के बाद ACB की टीम मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। फिलहाल रिश्वतखोरी के इस मामले में जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04Rajnandgaon ACB Action: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, थाने में ACB की दबिश
Uncategorized2026.11.04Strait of Hormuz: भारत समेत 4 देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की छूट, ईरान का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़2026.11.04CG Accident: कोरबा में भीषण सड़क हादसा, एक्टिवा-बाइक की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, दो की मौत
छत्तीसगढ़2026.11.04ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद: अमित जोगी को पुलिस का नोटिस, 24 घंटे में थाने में पेश होने के निर्देश
