राहौद/पामगढ़/जांजगीर-चांपा।
दिनांक 09/07/2025
सनातन धर्म के अनुसार गुरु-शिष्य परंपरा युगों-युगों से चली आ रही है, इस तरह गुरु पूर्णिमा पर सभी अपने नीज गुरू जनों का आशिर्वाद प्राप्त करते हैं, और उनका विषेश पूजा, अर्चना, सम्मान करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला एवं मंडल स्तर पर “गुरु पूर्णिमा उत्सव” मनाया गया,

इसी तारतम्य में जांजगीर-चांपा जिले के मंडल पामगढ़ में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न, मठ, मंदिर, आश्रमों, धार्मिक स्थानों पर आध्यात्मिक संत, गुरुजनों, भगवताचार्यों एवं वरिष्ठ जनों, के आदर-सत्कार में सम्मान का कार्यक्रम किया गया।

मेहंदी में भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जनपद अध्यक्ष रंजना मानेश जांगड़े के निवास पर गुरू एवं वरिष्ठ जनों के सम्मान का कार्यक्रम किया गया, पामगढ़ में पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गुरु सम्मान किया गया, इसी तरह कोसला, मेहंदी, राहौद, बेलारी में भी संत, गुरु, वरिष्ठ जनों को फूल-माला पहनाते हुए पूजा-अर्चना कर आदरपूर्वक श्रीफल व शाल भेंट किया गया, साथ ही उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयां भी बांटी गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रतिनिधि गुलाब सिंह चंदेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री गुरु दयाल पाटले, जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजना मानेश जांगड़े, उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, नगर पंचायत राहौद अध्यक्ष प्रतिभा कश्यप, उपाध्यक्ष गया राम चंदेल, पामगढ़ मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथलेश साव, ब्यास वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सुधीर तिवारी, मनोहर शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष पटेल, सुरेन्द्र कश्यप, मंडल मंत्री महावीर पटेल, युवा मोर्चा जिला मंत्री मनोज घोष, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रवती सोनी, महामंत्री नीमा तिवारी, सुनील गुप्ता, गंगा राम टंडन, सतीश पटेल, अमर टंडन, अमित कुमार अनंत पार्षद, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम खिलावन वर्मा, फिरत राम कुर्मी, ओमप्रकाश राठौड़, संतोष कुमार तिवारी, रामप्रसाद कुर्मी, वार्ड पार्षद संजय खांडे, चितरंजन यादव, महेंद्र श्रीवास, गोलू कश्यप, मयंक कश्यप बूथ अध्यक्ष, चौथराम बघेल, अशोक कश्यप बूथ अध्यक्ष, सरजू कश्यप एवं संगठन के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile





