11 दिसंबर 2022 राजनांदगांव
भारतीय रेल सेवा ने आज नागपुर से बिलासपुर को जोड़ने के लिए एक तेज रफ्तार वंदे भारत रेल की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी समेत केंद्र के वरिष्ठ नेताओं ने आज नागपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत रेल सेवा की शुरुआत की है। यह ट्रेन नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर होते हुए बिलासपुर के सफर को सुगम और तेज रफ्तार से पूरा करेगी।

इस रेल सेवा की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे समेत प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया, इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस रेल को परिवहन के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह रेल सेवा नागपुर से बिलासपुर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण रेल सिद्ध होगी साथ ही राजनांदगांव में उसका स्टॉपेज मिलने से राजनांदगांव के वासियों को नागपुर और बिलासपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।
Author Profile
Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.05.15सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं
बिलासपुर2026.05.15भू-जल संरक्षण को बनाना होगा जनआंदोलन : विधायक सुशांत शुक्ला
बिलासपुर2026.05.14महिलाओं के सम्मान और जनसुविधाओं को समर्पित विकास कार्य : विधायक सुशांत शुक्ला”
बिलासपुर2026.05.14उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
