बिलासपुर 11/12/2022
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अरुण साव आज बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

मटियारी में जिला सूर्यवंशी समाज द्वारा आयोजित समाजिक सम्मेलन और संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए देश के लिए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया । मटियारी के कार्यक्रम के पश्चात काठाकोनी में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । तत्पश्चात अरुण साव ने अपने शासकीय निवास में जनचौपाल के माध्यम से नागरिको एवं कार्यकर्ताओ की विभिन्न समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास किया ।।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
