कवर्धा, 18 नवम्बर 2022
छत्तीसगढ़ रखवार(दीपक तिवारी)
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज शुक्रवार को कबीरधाम एक दिवसीय प्रवास पर अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। मंत्री श्री अकबर क्षेत्र के ग्राम धनगांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने श्रीमद भागवत कथावाचक महाराज को श्रीफल भी भेंट किए। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा स्थल में बैठकर भागवत कथा भी सुनी।

मंत्री अकबर ने आयोजक के परिवार और ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात कर सभी का हाल-चाल भी जाना। भागवत कथा में मंत्री श्री अकबर के साथ श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री रामचरण पटेल, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य श्री भगवान सिंह पटेल, श्री परमानंद वर्मा, श्री विनोद वर्मा, श्री मुकुंद माधव कश्यप, श्री मेदिनी शंकर चौबे, श्री कृष्णा साहू, श्री शिवराम साहू, श्री छविलाल साहू, श्री गोपाल चंद्रवंशी, श्री गोरेलाल चंद्रवंशी, श्री धनुक वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
Author Profile
Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.06.10सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी
रायपुर2026.06.10भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर की विशेष पूजा-अर्चना
बिलासपुर2026.06.10जनता के हितों पर सुशासन सरकार सजग,सस्ती लोकप्रियता पाने कोंग्रेसी कर रहे हंगामा:प्रणव शर्मा
बिलासपुर2026.06.10सेवा, सुशासन और संकल्प : 12 साल की यात्रा ने रचा इतिहास : सावित्री ठाकुर
