रायपुर (छत्तीसगढ़ रखवार)
21 जुलाई 2022 आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी और उस पर महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकात्म परिसर से जय स्तंभ तक रैली निकालकर जनता को मिठाइयां बांटी व जय स्तंभ चौक पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।
राष्ट्रपति पद मतदान का जैसे-जैसे परिणाम आता गया। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता ढोल गुलाल, हाथो में मुर्मू जी के पोस्टर लेकर उल्लास के साथ नाचने गाने लगे व दूसरे को मिठाईयां खिलाने लगे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा आज खुशी का क्षण है कि अनुसूचित जाति और ग्रामीण परिवेश से आई महिला राष्ट्रपति पद को सुशोभित करेगी । उन्होंने नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा की देश के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग से आई महिला का चयन करना उस वर्ग को लोकतंत्र में विश्वास जगाता है । उन्होंने कहा सभी राजनीतिक दलों ने, समाज के सभी वर्गों ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद पर विशाल बहुमत से विजयी दिलाया।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मुर्मूजी का राष्ट्रपति बनना देश के आम जन का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने कहा देश जे लोगो ने आज दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर मुर्मू जी का समर्थन किया है।
जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी आदिवासी है आज मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ की जनता का सम्मान है।
जय स्तंभ चौक में भाजपा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, नारायण चंदेल, सौरव सिंह, ननकीराम कंवर, पुन्नूलाल मोहिले, रजनीश सिंह, अशोक बजाज, छगन मूंदड़ा,सुभाष तिवारी,अशोक पांडेय, वर्धमान पुराना जिला महामंत्री ओमकार बैस, अंजय शुक्ला, अनुराग अग्रवाल, पुष्पेन्द्र उपाध्याय,बजरंग खंडेलवाल , ललित जैसिंघ, मनीषा चंद्राकर ,जिला मंत्री मुरली शर्मा, गोपी साहू, राजीव मिश्रा, खेम सेन, अकबर अली, राजेश पांडेय, सावित्री जगत, ज्ञानचंद चैधरी, सुनील चौधरी, सीमा संतोष साहू,गोविंदा गुप्ता, गज्जू साहू ,महादेव नायक , वंदना राठौर ,मंजुल श्रीवास्तव, महेश शर्मा, प्रीतम ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, जितेंद्र धुरंधर, रविंद्र सिंह ,,जसपाल सिंग रंधावा ने जनता में मिठाईया बाँटी ।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
