एसईसीएल के बैकुंठपुर क्षेत्र के एरिया महाप्रबंधक श्री एस एन कापरी का चयन कम्पनी के नए निदेशक तकनीकी के लिए हुआ है । इस हेतु लोक उद्यम चयन बोर्ड ने आज साक्षात्कार आयोजित किया था जिसमें कुल आठ प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया था । इसमें 06 प्रतिभागी कोल कम्पनियों से थे ।
एसईसीएल का कार्य अनुभव
श्री एस एन कापरी ने अपने करियर की शुरुआत एसईसीएल के हसदेव क्षेत्र में जेट माइनिंग के रूप में वर्ष 1987 में की । कॉलरी मैनेजर, सब एरिया मैनेजर जनरल मैनेजर (संचालन) , एरिया जनरल मैनेजर के रूप में कम्पनी के हसदेव बैकुंठपुर भटगाँव जोहिला आदि एरिया में लम्बे समय तक योगदान दिया है । वे कोल इण्डिया की अन्य सब्सिडियरी ईस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड के केंदा-सोदपुर में एजेंट तथा राजमहल एरिया में एरिया मैनेजर(पीसी एंड डी) के रूप में भी कार्यरत रहे हैं ।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
