किसानों को हो रहे खाद की किल्लत व काला बाजारी रोकने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

किसानों को हो रहे खाद की किल्लत व काला बाजारी रोकने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

बिलासपुर 18/07/2022

किसानों हेतु साख समितियों में खाद आपूर्ति करने एवं खाद की काला बाजारी रोकने हेतु भाजपा जिला किसान मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा।


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा की कार्य योजना अनुसार आज जिला किसान मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप के नेतृत्व में मा.मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम श्रीमान कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंप कर मांग की कि साख समितियों में खाद की आपूर्ति की जाये एवं खाद की काला बाजारी रोका जाए, क्योंकि किसान खेती का कार्य प्रारंभ कर चुके है एवं साख समितियों में खाद उपलब्ध नही होने के कारण किसानों को मजबूरन प्राईवेट संस्थानों से दुगुने एवं तिगुने दामों पर खाद खरीदना पड़ रहा है।

यदि सप्ताह भर के अंदर साख समितियों में खाद की पर्याप्त आपूर्ति नही की गई तो 22 जुलाई को भाजपा किसान मोर्चा समस्त समितियों में ताला बंदी कर अपना विरोध दर्ज करेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मनीष कौशिक, नागेन्द्र शर्मा, मंजीत गोस्वामी, बसंत पटेल, नारदराम साहू, अनिल यादव, दिलीप सोनवानी, हरनारायण तिवारी, अनिरूद्ध तिवारी, लक्ष्मी पटेल सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed