स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन 10 जून तक..


बिलासपुर 27 मई 2022

राष्ट्रीय निगम की अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु पैसेंजर व्हीकल योजना, स्मॉल बिजनेस योजना, टर्म लोन योजना, स्व सहायता समूह (माइक्रो क्रेडिट) योजना एवं महिला सशक्तिकरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु जिले को निगम मुख्यालय रायपुर से लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।
आवेदक अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो, बिलासपुर जिले का निवासी हो। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम एवं 50 वर्ष से अधिक न हो। आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से जारी किया गया हो। आय प्रमाण पत्र ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 3 लाख रू. से अधिक न हो। आयु-जन्मतिथि संबंधी स्कूल का प्रमाण पत्र, अंकसूची, शपथ पत्र अनिवार्य है। आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं पूर्व से किसी शासकीय योजना में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो तथा ऋण बकाया न हो संबंधी शपथ पत्र, वाहन की योजना में वैध कमर्शियल ड्रायविंग लायसेंस एवं पासपोर्ट साईज के दो फोटोग्राफ्स अनिवार्य है।
इच्छुक आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, कक्ष क्रमांक-17, पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग, बिलासपुर में निर्धारित आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2022 शाम 5 बजे तक है। आवेदन की फोटोकॉपी, आवेदन में कांट-छांट, ओव्हरराईटिंग इत्यादि स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *