
बिलासपुर 27/05/2022
सर्व यादव समाज जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह 29 मई 2022 रविवार को आयोजित किया गया है।
सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव, महामंत्री शिवचरण यादव एवं सचिव जागेश्वर यादव ने बताया कि कार्यकारिणी गठन के पश्चात नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 29 मई 2022 रविवार को प्रातः 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान स्थित पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह बिलासपुर में आयोजित की गई है, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, अध्यक्षता महापौर रामशरण यादव, अति विशिष्ट अतिथि बिलासपुर सांसद अरूण साव, पूर्व सांसद राजनांदगांव मधुसुदन यादव, पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव, पूर्व मंत्री छ.ग. शासन अमर अग्रवाल, प्रमुख वक्ता विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, विशिष्ट अतिथि संरक्षक सर्व यादव समाज छ.ग. बुधराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज रमेश यदु, संयोजक राउत नाच महोत्सव समिति डॉ.कालीचरण यादव, कार्यकारी अध्यक्ष सर्व यादव समाज छ.ग. डी.सी. यादव, पार्षद एवं सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विष्णु यादव, कार्यपालन अभियंता अरूण कुमार यदु, संरक्षक रामलाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुनीता यादव, सभापति जिला पंचायत गरियाबंद श्रीमती धनमती यादव, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सर्व यादव समाज छ.ग. परमेश्वर यादव, जिला पंचायत सभापति संदीप यादव, किरण यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव, महामंत्री शिवचरण यादव, सचिव जागेश्वर यादव, शहर अध्यक्ष अभिमन्यु यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गीता यादव, ममता यादव, सुनीता यादव, हर्षलता यादव, मंजीत यादव, किशोर यादव, संतोष यादव, श्रीराम यादव, आयुष यादव, लालजी यादव, राज यादव, बीरज यादव, भागवत यादव, विष्णु यादव, सरीता यादव सहित यादव समाज के बंधु जुटे हुए है। शपथ ग्रहण समारोह में हिलेन्द्र सिंह ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।
सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव, महामंत्री शिवचरण यादव, सचिव जागेश्वर यादव ने समस्त यादव समाज के महिला, युवा सहित यादव बंधुओं को शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में 29 मई 2022 रविवार को प्रातः 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान स्थित पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह बिलासपुर में उपस्थित होने का निवेदन किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
प्रेस क्लब2026.03.24बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का बेलतरा विधायक शुक्ला ने मुआयना किया..प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा समेत पदाधिकारी,सदस्य मौजूद रहे..
