बिलासपुर 07 मई 2022
राज्य शासन की एनआरएलएम योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपना भविष्य संवार रही हैं। रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़कर महिलाओं के जीवन में नया बिहान आया है।
विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा की नव जागृति स्व सहायता समूह की महिलाओं में कुछ कर गुजरने की चाहत थी। इनके सपनों को राज्य शासन की योजनाओं का साथ मिला। जिसकी बदौलत आज ये महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं। आर्थिक सुरक्षा हासिल होने से महिलाओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। परिवार, समाज एवं राष्ट्रीय आय में भागीदार हैं। समूह की महिलाओं को एन.आर.एल.एम. के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। समूह की महिलाओं ने 60 हजार सीआईएफ राशि लेकर आचार एवं बूंदी उत्पादन का कार्य शुरू किया। वर्तमान में इन महिलाओं द्वारा हर महीने 50 किलो आचार एवं 25 किलो बूंदी का निर्माण किया जा रहा है। समूह की प्रत्येक सदस्य को 3 हजार से अधिक की आमदनी प्रतिदिन प्राप्त हो रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस आमदनी से घर के खर्चाें में वे बराबर का सहयोग कर रही है। सभी ने बताया कि आत्मनिर्भर होने से खुशी मिलती है। परिवार एवं समाज में भी हमारा सम्मान बढ़ गया है।
पूरे आत्मविश्वास के साथ नव जागृति समूह की महिलाएं अपने कार्य में लगन से जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
