रायपुर 27/02/2022
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि बालोद जिला के निपानी के जिला सरकारी केन्द्रीय बैंक किसानों के खातों से बड़ी राशि गायब गये हैं। जिसके चलते किसानों में भारी आक्रोश है। करीब 15 गांव के लगभग 5 हजार लोगों का खाता इस बैंक में है। इस बैंक से जमा पैसा गायब होने के बाद से क्षेत्र के किसान लगातार जानकारी लेने के लिये बैंक पंहुच रहे हैं लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक करीब आठ करोड़ रूपये घोटले के मामला सामने आये है, वहीं राशि बढ़ने की आंशका भी है। पूरे मामले के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। इस मामले में पूरी तरह से पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। जिसके कारण ही किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों के साथ ही अन्य लोगों के खातों से भी पैसा गायब होने की बात कही जा रही है। इस मसले पर बैंक प्रबंधन कुछ भी जवाब नहीं दे रहा है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिये प्रदेश सरकार को एक कमेटी बनानी चाहिये साथ ही किसानों के खातों से पैसे कैसे गायब हुआ है यह भी स्पष्ट होना चाहिये तथा इस पूरे मामले के बैंक के दोषी व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिये। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि देश में किसानों को जितना छ्त्तीसगढ़ में छला जा रहा है उतना कहीं भी नहीं छला जा रहा है। किसानों का हितैषी होने का दंभ भरने वाली कांग्रेस सरकार किसानों के साथ लगातार अहित कर रही है। उन्हें किसानों की कोई चिंता नहीं है। यही कारण है कि भ्रमणकारी व भ्रमकारी मुख्यमंत्री का केवल एक मात्र लक्ष्य है कि गांधी परिवार के सेवा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक के बालोद प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेंट कर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
