बिलासपुर 21/02/2022
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का बिलासपुर नगर आगमन पर दिनांक 22 फरवरी मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुॅचकर मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति, जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि बैठक में मार्गदर्शन हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री केशरवानी ने बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात कार्यकर्ताओं की प्रथम बैठक लेने प्रथम बिलासपुर आगमन हो रहा है। उनके आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर पहुॅचने पर अमित साहू का स्वागत प्रातः 11 बजे चकरभाठा मोड, 11.30 बजे काली मंदिर के पास तिफरा, 11.45 बजे राजीव गांधी चौक, 12 बजे इंदु चौक, 12.15 बजे मगरपारा चौक, 12.30 बजे अग्रसेन चौक, 12.45 बजे पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुॅचकर डॉ.मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात सीधे भाजपा कार्यालय करबला रोड पहुॅचेंगे जहॉ मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। श्री केशरवानी ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से स्वागत हेतु तय स्थान पर पहुॅचने का आव्हान किया है एवं मोर्चा की बैठक में दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
