बिलासपुर 13/02/2022
हैण्डलूम एक्स्पो का शहर के मुंगेली नाक ग्रीन गार्डन में आज लाटरी से दुकानों का आबंटन किया गया । कल से 27 फरवरी तक,जिसका भव्य शुभारंभ 15.02.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एवं आत्म निर्भर भारत केतत्वाधान में स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो का आयोजन किया जाना है। विकास आयुक्त (हाथकरघा) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नईदिल्ली एवं संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल द्वारा तक आयोजन तरूण पुष्कर ग्रीन गार्डन मुंगेली नाका आज दुकानों का लाटरी सिस्टम कर गार्डन में बने स्टालों(दूकानों) का क्रम से आबंटित किया गया।

जिसमे उत्तरप्रदेश, बिहार, कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल,जम्मू कश्मीर ,मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ कुल 8 से ज्यादा राज्यों से बुनकरों की भागीदारी रही। करीब 50से ज्यादा स्टालों का आबंटन किया गया।आयोजन में करीब 5 से 7 बुनकर राष्ट्रपति पुरस्कार एवं राज्यस्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित बुनकर भाग ले रहे हैं। स्टालों के आबंटन में हैंडलूम एक्स्पो प्रभारी एम.एल.शर्मा,सुरेंद्र वर्मा,रायगढ़ से आये अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
