बिलासपुर 07 फरवरी 2022
जिले में कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक 1 लाख 9 हजार से अधिक किसानों से 48 लाख 32 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के अंतिम दिन तखतपुर के ग्राम मोछ के धान खरीदी केंद्र में एसडीएम श्री महेश शर्मा ने माला पहनाकर किसानों का स्वागत किया। इस अवसर पर खाद्य निरीक्षक श्री श्याम वस्त्रकार भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जिले के मस्तूरी विकासखण्ड में सर्वाधिक धान की खरीदी हुई। सभी धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जिले के धान खरीदी केंद्रों में कुल 86 लाख 10 हजार से अधिक बारदानें उपलब्ध कराये गये थे। इनमें 41 लाख नग से अधिक नए जूट बारदानें तथा 42 लाख 36 हजार नग से अधिक पुराने जूट के बारदानें उपलब्ध कराये गये थे। इसके अतिरिक्त बारिश से बचाव के लिए तारपोलिन की भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थी ताकि बारिश होने पर धान को कोई नुकसान न हो।

खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी सुचारू रूप से राईस मिलरों द्वारा कराया जा रहा है। जिले में अब तक 33 लाख 48 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव कर लिया गया है। जो कि कुल खरीदे गये धान का 69.20 प्रतिशत है। खाद्य नियंत्रक राजेश शर्मा ने बताया कि खरीदी केंद्रों से धान उठाव का कार्य भी चल रहा है और समय सीमा में शेष धान का उठाव पूरा कर लिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
