Bilaspur 11/01/2022
कलेक्टर कार्यालय सहित जिले के समस्त विभागीय कार्यालयों में कल से एक तिहाई कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देशानुसार कार्यालय कलेक्टर सहित सभी विभागीय कार्यालयों में रोस्टर के आधार पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के केवल एक तिहाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। कार्यलय कलेक्टर द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार जिले के सभी कार्यलयों में वरिष्ठ अधिकारियों,द्वीतीय श्रेणी के अधिकारियों तथा कार्यपालिक अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। कोविड 19 से बचाव के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फेस मास्क ,सेनेटाइजर का प्रयोग करने के साथ-साथ सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
