बिलासपुर 24/12/021
मस्तूरी सांदीपनी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे व नव वर्ष समारोह का आयोजन किया गया । समारोह का शुभारंभ प्रातः विशेष सभा आयोजित कर किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के बच्चो के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की भव्य प्रस्तुति दी गई । इसके अंतर्गत ईसा मसीह के प्रार्थना गीत व मनमोहक नृत्य के साथ क्रिसमस से संबन्धित प्रश्नोतरी भी पूछे गये जिसमें बच्चो के अलावा शिक्षको ने भी भाग लिया । सभा में ईशा मशीह के जन्मोत्सव की नयनाभिराम जीवंत झाँकी सभी के आकर्षण का केंद्र रहा ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार दाश ने क्रिसमस व नव वर्ष शुभकामनायें देते हुये अपने उद्बोधन में कहा की हमें ईशा मसीह के बताए हुये मार्ग पर सदैव निर्भय हो कर चलना चाहिए तथा मानवता के प्रति संवेदनशील रहकर प्रेम , त्याग और भाईचारा का व्यवहार निरंतर करना चाहिए । उन्होंने बताया कि इस क्रम में सांदीपनी नर्सिंग महाविद्यालय उपप्राचार्य श्रीमती सन्खातिर सेलवी ने बच्चो को इशु की तरह सभी प्राणियों के कल्याण हेतु दया , करुणा का भाव की बात कही ।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे । सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के छात्र संदीप भूषण व अपूर्वा सिंह ने किया ।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
