00 32वें अभा राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आज औपचारिक उद्घाटन किया। शुभारंभ समारोह के विशेष अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव वर्ष पुस्तिका-2026 के प्रथम संस्करण का विमोचन भी किया। यह प्रकाशन छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय निर्वाचन की प्रक्रिया, उपलब्धियों, नवाचारों और चुनावी व्यवस्थाओं का महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करता है।

इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने सम्मेलन में देशभर से आए राज्य निर्वाचन आयुक्तों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं निर्वाचन विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों और स्थानीय निकाय निर्वाचन को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

समारोह में राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह एवं आयोग की सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे । सम्मेलन के प्रथम दिन डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग, निर्वाचन प्रबंधन में नवाचार, पारदर्शिता तथा स्थानीय निकाय निर्वाचन की प्रक्रियाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर परिचर्चा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री विजय देव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्थायी समिति के संयोजक श्री सुधांशु पांडे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Author Profile

Latest entries
Uncategorized2026.10.31Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी-दिल्ली के बीच शुरू हुई नई स्लीपर ट्रेन, CM योगी और रेल मंत्री ने 5 रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
Uncategorized2026.10.31Azam Khan Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खान गिरफ्तार, ED ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की कार्रवाई
छत्तीसगढ़2026.10.31Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आगाज कल से, अमित शाह होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
छत्तीसगढ़2026.10.31CG News : जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, भरमार बंदूकें और 24 BGL सेल बरामद
