भिलाई : सेल के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सोमवार शाम काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोक ओवन एंड कोल केमिकल डिपार्टमेंट (CO&CCD) में स्किड-स्टियर लोडर (बॉबकैट) का उठा हुआ बकेट अचानक नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आने से 33 वर्षीय मजदूर ललित कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसा सोमवार शाम करीब 4:35 बजे कोक ओवन बैटरी 5 एवं 6 के MCR-3 एरिया में हुआ। ललित कुमार साहू वहां ऑपरेशनल और हाउसकीपिंग से जुड़े कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान “हेमन” कंपनी के स्किड-स्टियर लोडर का बकेट उठा हुआ था। अचानक आवाज सुनकर आसपास मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो ललित मशीन के सामने के दरवाजे और बकेट के बीच फंसे हुए मिले।
बताया गया कि उनका निचला हिस्सा मशीन के बाहर, जबकि ऊपरी शरीर मशीन के अंदर और दरवाजे के कांच की ओर था। घटना के समय मशीन चालू अवस्था में थी। कर्मचारियों ने उन्हें किसी तरह मशीन से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से तत्काल एमएमपी-1 पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बकेट की चपेट में आने से ललित को गंभीर क्रश इंजरी हुई। मृतक की पत्नी निर्मला साहू राजनांदगांव के नवागांव स्थित वार्ड क्रमांक 9 में रहती हैं।
हादसे के बाद प्लांट में भारी उपकरणों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि उठा हुआ बकेट होने के बावजूद मजदूर उसके नीचे किस परिस्थिति में पहुंच गया। साथ ही, लोडर के लिफ्टिंग मैकेनिज्म और हाइड्रोलिक सिस्टम की स्थिति को लेकर भी जांच जरूरी मानी जा रही है।
फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना ने प्लांट में भारी मशीनरी के साथ काम करने के दौरान सुरक्षा मानकों और सतर्कता को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
Author Profile

Latest entries
Uncategorized2026.10.31Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी-दिल्ली के बीच शुरू हुई नई स्लीपर ट्रेन, CM योगी और रेल मंत्री ने 5 रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
Uncategorized2026.10.31Azam Khan Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खान गिरफ्तार, ED ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की कार्रवाई
छत्तीसगढ़2026.10.31Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आगाज कल से, अमित शाह होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
छत्तीसगढ़2026.10.31CG News : जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, भरमार बंदूकें और 24 BGL सेल बरामद
