बिलासपुर। स्टेट जीएसटी टीम ने बिलासपुर और मुंगेली के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर जांच कार्रवाई की है। इसमें मुंगेली के तीन होटल और बिलासपुर के व्यापार विहार के तीन व्यापारी शामिल हैं। व्यापार विहार के तीन व्यापारियों में गुटखा, ड्राई फ्रूट्स और तेल व्यापारी शामिल हैं। वहीं मुंगेली के बावा होटल पर 60 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के साथ ही टैक्स संबंधी कार्रवाई की गई है।
टैक्स चोरी और गड़बड़ी पर कार्रवाई जारी
अधिकारियों के मुताबिक, राज्यभर में स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी विभाग द्वारा टैक्स चोरी, बोगस बिलिंग और ई-वे बिल में गड़बड़ी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत जांच में बात सामने आई कि मुंगेली के कुछ होटलों और रेस्टोरेंट में टैक्स चोरी की जा रही है। इसमें कच्चे बिल काटकर कथित तौर पर टैक्स बचाने की शिकायतों के बाद विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर जांच और कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में मुंगेली के बलानी चौक स्थित मोनिका ज्वेलर्स, पड़ाव चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स और धरमपुरा मेन रोड स्थित नुक्कड़ ढाबे में जांच की गई।
नुक्कड़ ढाबे पर जुर्माना
नुक्कड़ ढाबे पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यहां शिकायत के आधार पर हुई जांच में कच्चे बिल से जुड़े मामले सामने आने की बात कही जा रही है।
बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी
वहीं पड़ाव चौक स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार (बावा होटल) पर विभाग की कार्रवाई सबसे बड़ी बताई जा रही है। बावा होटल पर 60 लाख रुपये की पेनाल्टी और टैक्स संबंधी कार्रवाई की गई है।
Author Profile

Latest entries
Uncategorized2026.10.31Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी-दिल्ली के बीच शुरू हुई नई स्लीपर ट्रेन, CM योगी और रेल मंत्री ने 5 रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
Uncategorized2026.10.31Azam Khan Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खान गिरफ्तार, ED ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की कार्रवाई
छत्तीसगढ़2026.10.31Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आगाज कल से, अमित शाह होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
छत्तीसगढ़2026.10.31CG News : जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, भरमार बंदूकें और 24 BGL सेल बरामद
