बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में राज्य के 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है। यह मामला आज छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था।सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता वासु चक्रवर्ती की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर भादुड़ी न्यायालय में उपस्थित हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह एक बेहद बड़ा और संवैधानिक विषय है, जिस पर विस्तार से सुनवाई करने की आवश्यकता होगी। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को चार सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिल चुका है। ऐसे में अब इस महत्वपूर्ण मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद नए चीफ जस्टिस की बेंच में होने की पूरी संभावना है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.24शरद पूर्णिमा पर ‘कविता चौपाटी से…’ का कवि सम्मेलन संपन्न, रचनाओं ने बांधा समां
छत्तीसगढ़2026.10.24भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी व सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू का 25 व 26 को छत्तीसगढ़ प्रवास
कवर्धा2026.10.20खप्पर निकालना: यह परंपरा पूरे भारत में अद्वितीय है, पहले कोलकाता और दंतेवाड़ा में भी प्रचलित थी, लेकिन आज यह कवर्धा की पहचान है video
BASTAR2026.10.19आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
