रायपुर
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, पंजीयन क्रमांक 6424 की प्रांतीय आमसभा एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 2 अगस्त, रविवार को कर्मचारी भवन, सप्रे शाला परिसर, रायपुर में संपन्न हुआ।
बैठक में प्रदेश भर से आए संघ के जिला अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
आमसभा में सर्वप्रथम संघ के संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं आगामी संघीय गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कर्मचारियों ने शासन स्तर पर लंबित मांगों के निराकरण हेतु आंदोलन करने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा।
बैठक में संघ के प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। संघ के समस्त सदस्यों ने चंद्रशेखर तिवारी के निर्भीक, कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व पर पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री तिवारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में कर्मचारी हित की मांगों को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
आमसभा सत्र में संघ के वरिष्ठ सदस्यों, जिला अध्यक्षों एवं सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का शाल-श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
संघ के संरक्षक रामाधार साहू, राजेंद्र चंद्राकर, रुपेश तिवारी, हरिवल्लभ शर्मा, जिला अध्यक्ष चंदू चंद्राकर, राकेश राजेश पाण्डेय (धमतरी), अर्जुन क्षत्रिय, निधि जायसवाल (जांजगीर), दिलीप तिवारी (महासमुंद), एम.आर. खान, बसंत द्विवेदी (गरियाबंद), चंद्रशेखर पाण्डेय, कौशल कौशिक (बिलासपुर), गोवर्धन विश्वास (पेंड्रा-मरवाही), फारुख कादरी (रायपुर), सोहन भगत (जशपुर), अनिल रात्रे (कोरबा), नवीन केशरी (अंबिकापुर) सहित मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, देवेंद्र साहू, आयुष सिंह, विजय वर्मा, रविंद्र मरकाम, अरुण ध्रुव, दीपांकर मंडल, करीम खान, जगदीश प्रसाद साहू, प्रमोद कुमार भारद्वाज,विकास साहू,एस डी भारद्वाज, अश्वनी तिवारी, दीपक चौधरी, धनंजय चतुर्वेदी,रमाकांत कौशिक, चन्द्रकान्त कश्यप, कमलकांत शुक्ला,सी एस केनार एवं समस्त ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्ष उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
