बीजापुर में माओवादियों के छिपाए 711 BGL सेल बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

बीजापुर में माओवादियों के छिपाए 711 BGL सेल बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के केजी हिल्स के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 711 बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए हैं। बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है।

संयुक्त टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस, CRPF की 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने FOB ताड़ापाला से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर केजी हिल्स के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई 711 नग BGL सेल की खेप बरामद हुई।

इलाके में IED होने की आशंका, डी-माइनिंग अभियान की तैयारी

सुरक्षा बलों को आशंका है कि कर्रेगुट्टा और आसपास की पहाड़ियों में माओवादियों ने IED और अन्य विस्फोटक सामग्री भी छिपाकर रखी हो सकती है। इसे देखते हुए क्षेत्र में जल्द ही डी-माइनिंग अभियान चलाया जाएगा, ताकि संभावित विस्फोटकों की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय किया जा सके।

आम नागरिकों से जंगलों में नहीं जाने की अपील

सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा और आसपास की पहाड़ियों में आम नागरिकों से फिलहाल जाने से बचने की अपील की है। जंगलों में विस्फोटक सामग्री मौजूद होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *