बिलासपुर
ईदगाह चौक स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पत्रकारों के बीच होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। विश्व संवाद केंद्र प्रमुख प्रफुल्ल शर्मा ने संघ के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए समाज को जोड़ने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। नगर संघ संचालक प्रदीप शर्मा ने कहा कि संघ के कार्यक्रमों की जानकारी समय समय पर पत्रकारों से साझा की जाएगी। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने आयोजन के लिए आभार जताते हुए होली के पर्व को आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया।
ईदगाह चौक स्थित बिलासपुर प्रेस ट्रस्ट भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पत्रकारों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और शहर के पत्रकारों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पारंपरिक होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
विश्व संवाद केंद्र प्रमुख प्रफुल्ल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। वर्ष 1925 में प्रारंभ हुआ संघ आज देशभर में समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संघ के सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से संगठन की यात्रा, संघर्ष और समाज के सहयोग को स्मरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का मूल उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बांधना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है।
नगर संघ संचालक प्रदीप शर्मा ने बताया कि संघ द्वारा समय समय पर पत्रकारों के साथ संवाद और मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के साथ होली मिलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि संघ की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी पत्रकारों के माध्यम से समाज तक पहुंचेगी।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने आयोजन के लिए संघ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संवाद को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ संवाद केंद्र प्रमुख प्रफुल्ल शर्मा, जिला संघ संचालक रामधन रजक, नगर संघ संचालक प्रदीप शर्मा, विभाग प्रचार प्रमुख अजय सूर्यवंशी, जिला प्रचार प्रमुख कृष्ण गोपाल यादव, जिला संपर्क प्रमुख पुणेंद्र भट्ट, नगर कार्यवाहक माधव मिश्रा सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.03.15बेलतरा विधानसभा की महिला मोर्चा का होली मिलन, बहनों ने अबीर-गुलाल के साथ मनाया रंगोत्सव
प्रेस क्लब2026.03.15प्रेस क्लब में सजा होली मिलन का रंग, संघ और पत्रकारों ने साझा किए सौहार्द के रंग
बेलतरा2026.03.11बिलासपुर में बिना नक्शा पास के 177 संस्थान संचालित,विधायक सुशांत शुक्ला के सवाल पर विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़2026.03.10छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा सरकारी विज्ञापनों में नेशनल हेराल्ड का मुद्दा
