बिलासपुर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के पुनः भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात् प्रथम नगर आगमन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम कौशिक के गृह निवास बिल्हा में श्री कौशिक के नेतृत्व में उनके बड़े सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता डॉ देवेंद्र कौशिक साहित कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इसी तारतम्य मे पथरिया चौक मे पथरिया और सरगांव के मंडल अध्यक्षों द्वारा स्वागत किया गया एवं उनके साथ कार रैली मे शामिल होकर बिल्हा विधायक के निवास पहुंचे जहाँ पर फटाका फोड़कर, ढोल ताशा एवं फूलमाला से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह जी ने आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी जी, यातायात नगर के पार्षद श्री दुर्गेश कौशिक जी, बिल्हा विधानसभा के समस्त मंडलों के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष सहित बिल्हा विधानसभा के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
