*रायपुर :* दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और खिलाड़ियों के हित से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में खेल क्षेत्र की चुनौतियों, अवसरों और खिलाड़ियों के लिए नव अवसरों को लेकर केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपना दृष्टिकोण रखा।

डॉ. मांडविया जी ने इन विषयों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और प्रदेश के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य में रोजगार सृजन और श्रमिक कल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की और प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार की निरंतर भागीदारी और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
