जांजगीर-चांपा(छ.ग)
21/10/2024भाजपा के जिला सोशल मीडिया संयोजक सुदीप उपाध्याय के पिता एवं जांजगीर स्थित देवी दाई मंदिर के पुजारी रहे विनोद कुमार उपाध्याय का स्वर्गवास दिनांक 12/10/2024 को हो गया था, जिनका सोमवार को तेरहवीं कार्यक्रम संपन्न हुआ।जांजगीर के पुरानी बस्ती रानी पारा स्थित नीज निवास में तेरहवीं कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस दुखद घड़ी में परिवार जनों को सांत्वना प्रदान करते हुए मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
वहीं इन सबके बीच भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला मंत्री गुरूदयाल पाटले, अभिमन्यु राठौड़, जितेन्द्र देवांगन, चुन्नी लाल राठौड़, रघुपाल सिंह ठाकुर, सुर्य प्रताप सिंह, गौरव तिवारी, डंकेश्वर यादव एवं भाजपा व अनुसंघी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर परिवार जनों को संबल प्रदान कर स्वर्गीय पं. विनोद कुमार उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए।परिवार के लोगों में विजय उपाध्याय, अशोक उपाध्याय (भाई), सुदीप उपाध्याय(सुपुत्र), रवि उपाध्याय, विकास उपाध्याय सहित परिवार व समाज के सभी लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.06.11जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा : अंकित गौरहा
उप मुख्यमंत्री2026.06.10सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी
रायपुर2026.06.10भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर की विशेष पूजा-अर्चना
बिलासपुर2026.06.10जनता के हितों पर सुशासन सरकार सजग,सस्ती लोकप्रियता पाने कोंग्रेसी कर रहे हंगामा:प्रणव शर्मा
